Twenty youth mounted a booth in Fgvada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फगवाडा में एक बूथ बीस यूथ की मुहिम शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 7:30 PM (IST)
फगवाडा में एक बूथ बीस यूथ की मुहिम शुरू
फगवाडा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हलका इंचार्ज फगवाड़ा बलवीर राजा सोढी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाई गई मुहिम एक बूथ बीस यूथ की आज फगवाड़ा के हदियाबाद इलाके से शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत बूथ स्तर पर बीस-बीस युवाओं की टीमें गठित की जाएंगी जो कांग्रेस पार्टी के प्रचार के साथ ही लोगों की मुश्किलों को सुनेंगी व कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी मुश्किलों का पहल के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। इसके अलावा जिन मतदाताओं की अभी तक वोट नहीं बनी है अथवा उन्हें वोट बनाने में किसी तरह की कोई समस्या पेश आ रही है तो उक्त टीमें हर बूथ पर मतदाताओं की वोट बनवाने में संभव सहायता करेंगी। सोढी ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद अकाली-भाजपा गठजोड़ को पटखनी देते हुए कांग्रेस पार्टी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शानदार जीत के साथ पंजाब की सत्ता पर काबिज होगी। इस अवसर पर उनके साथ हलका यूथ प्रधान सौरव खुल्लर व प्रदेश सचिव बंटी वालिया भी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement