Tributes to Shaheed Bhadoriya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद भदौरिया को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 1:14 PM (IST)
शहीद भदौरिया को दी  श्रद्धांजलि
डूंगरपुर। सागवाड़ा विधायक अनिता कटारा ने रविवार को बांसवाड़ा पहुंची और वागड़ के वीर शहीद सपूत हर्षित भदौरिया के परिजनों से मुलाकात करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक कटारा ने शहीद भदौरिया के ठीकरिया गांव स्थित निवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ शहीद के पिता राजकुमार भदौरिया से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि शहीद सपूत ने अपनी शहादत से न सिर्फ बांसवाड़ा अपितु पूरे वागड़ और राजस्थान का नाम देश में गौरवांवित किया है। हर्षित की शहादत को इस क्षेत्र के युवाओं कें लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह उनके परिवार की प्रेरणा ही थी ,जिसने जन्म से ही हर्षित में देशसेवा के संस्कार डाले। विधायक कटारा के साथ भाजपा के कार्यकत्र्ता व् सदस्य आदि मौजूद रहे । यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement