Advertisement
मत्स्य पीजी कॉलेज बानसूर में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, निदेशक अंजू मीणा ने विद्यार्थियों को बताया भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का इतिहास

कार्यक्रम में मत्स्य पीजी कॉलेज की निदेशक अंजू मीणा ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में जनजातीय समाज को संगठित कर अंग्रेजी शासन, शोषण एवं अन्याय के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन तथा जनजातीय समाज के अधिकारों एवं जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, जनजातीय गौरव दिवस के महत्व, आदिवासी समाज में शिक्षा की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समानता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर युवा जागृति संस्थान के निदेशक गोकुल चंद सैनी एवं अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी महाविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


