पानीपत। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के क्रांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी प्रियांजलि मित्रा ने पानीपत ग्रामीण व बापौली ब्लॉक आंगनवाड़ी वर्कर्स व सुपरवाइजर्स के साथ ब्रेकथू्र संस्था के साथ मिलकर लिंग भेद व लिंग चयन विषय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सरल यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वर्कशॉप की शुरुआत की और कहा कि सरकार की हर योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में धरातल पर काम कर रहे कर्मियों का बड़ा हाथ है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। लिंग भेद व लिंग चयन पर प्रशिक्षण ब्रेकथू्र संस्था से संजय कुमार ने दिया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें