Advertisement
कैशलेस सेवाओं के लिए ट्रेनिंग

सुशासन सहयोगी ने बताया कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड कार्ड को आज कल प्लास्टिक मनी माना जाता है। इस कार्ड का इस्तेमाल करके हम रेलवे टिकट, हवाई जहाज की टिकट, होटल का कमरा, फिल्म की टिकट बुक कर सकते है और स्वाईप मशीन के जरिए बाजार में खरीददारी कर सकते है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अश्वीर नैन ने बताया कि आज की बैठक में भिवानी और बवानीखेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे बिजली वितरण निगम की ओर से पंचायत भवन में एक कैंप लगाया जाएगा।
नैन ने बताया कि दक्षिणी व उत्तरी बिजली वितरण निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर सरचार्ज माफी और स्वैच्छिक बिजली लोड की घोषणा जैसी योजनाओं के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी देगे। उन्होंने हमारी योजना, हमारा विकास के बारे में ग्राम सचिवों को जल्दी प्रारूप जमा करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मनोज कुमार, रामबिलास, सुरेश कुमार व अनूप इत्यादि मौजूद थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
भिवानी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


