Tragic accident in Aau: 26 year old youth dies after coming under 11 KV line-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आऊ में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौ!त

khaskhabar.com: रविवार, 02 अगस्त 2026 6:01 PM (IST)
आऊ में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौ!त
खास खबर। फलोदी जिले के आऊ कस्बे में रविवार को एक दर्द!नाक हादसे में ट्रक से सामान उतार रहे 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार आऊ निवासी चेतन पुत्र भैराराम भील (26) ट्रक से सामान उतारने का कार्य कर रहा था। जिस स्थान पर वह काम कर रहा था, उसके ठीक ऊपर से 11 केवी विद्युत लाइन गुजर रही थी। सामान उतारने के दौरान वह अचानक विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चेतन को आऊ उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आऊ पुलिस चौकी प्रभारी मगाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रवासियों से भी परिवार की हरसंभव मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement