Tonk Community Receives Blessings from Acharya Pulak Sagar Ji Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आचार्य पुलक सागर जी महाराज से टोंक समाज ने लिया मंगल आशीर्वाद, 9 नवंबर को मनाया जाएगा महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 5:12 PM (IST)
आचार्य पुलक सागर जी महाराज से टोंक समाज ने लिया मंगल आशीर्वाद, 9 नवंबर को मनाया जाएगा महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक
टोंक। परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के भीलवाड़ा में चल रहे चातुर्मास के दौरान सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के प्रतिनिधि मंडल ने भीलवाड़ा पहुंचकर आचार्य श्री के दर्शन किए तथा श्रीफल भेंट कर शीतकालीन प्रवास हेतु मंगल निवेदन किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने समाज जनों को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए शीतकालीन प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक के अध्यक्ष भागचंद फूलेता, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया, मंत्री टोनी आंडरा,अमित छामुनिया, आदिश गंगवाल, पप्पू जी, धर्मचंद , विमल बरवास एवं शेखर अरनिया सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महापर्व सोमवार, 9 नवंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि इस पावन अवसर पर प्रातः 7: 15 बजे बड़ा तख्ता जैन मंदिर में तथा प्रातः 8:00 बजे श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में भगवान महावीर स्वामी के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभावपूर्वक निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर में भगवान महावीर स्वामी के प्रथम गणधर गौतम स्वामी की पूजा-अर्चना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक जैन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पावन पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं जियो और जीने दो के सिद्धांतों का स्मरण करते हुए धर्म आराधना करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement