जब इस बात की जानकारी बैरमखाँ को मिली तो उसने तुरंत बहां एक आलीशान चबूतरा बनबाया और; १४ फरवरी १५५६ शुक्रवार के दिन दोपहर के समय पूरी शाही रस्मों के साथ अकबर की ताजपोशी करके उसे बादशाह घोषित कर दिया । कहा जाता है की उस के बाद पूरा दिन बैरमखाँ अकबर को साथ लेकर किरण नदी के किनारे घने कंगलों में शिकार खेलता रहा था । इस स्थान पर अकबर की ताजपोशी होने के कारण कलानौर का महत्व और भी अधिक बढ़ गया । इस स्थान के आस-पास कई सुंदर इमारतें बनाई गयी और एक बहुत बड़ा बाग़ भी लगाया गया ।जिनमें से हमाम,लुक -छुप महल ,जमील बेगम का मक़बरा ,बेगम सुल्ताना का महल पीर बुढ़न शाह की मस्जिद और मक़बरे इत्यादि के कुछ अबशेष अभी भी बाकि हैं । प्रसिद्ध चाली दन्त कथाओं के अनुसार अकबर अपने दरवारियों के साथ लुक -छुप महल में खेला करता था । इस कस्बे में उस समय एक सुंदर बाजार भी बनाया गया था । जिसका नाम अनारकली बाजार था । इनमें से अधिकांश इमारते किरण नदी , रावी नदी की बाढ़ और हमलाबरों के हाथों तबाह हो चुकी हैं । अंग्रेजों ने १८८४में इन इमारतों के मलवे को उठवाकर नयी बन रही रेलवे लाइन के निर्माण में प्रयोग कर लिया था । अब अकबर की ताजपोशी और कुछ इमारतों के खंडहरों के इलावा बहां कुछ नहीं है ।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज