khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 8:44 PM (IST)
सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर में गुरुवार को हर तरफ सन्नाटा पसरा हुवा दिखाई दिया जंगली
जानवरों से लेकर वन अधिकारीयों और वन्यजीव प्रेमियों सभी की ऑखें नम थी क्यों
की रणथम्भौर नेषनल पार्क सहित सरिस्का को आबाद करनें वाली टाईगर क्विन
ऑफ रणथम्भौर के नाम से प्रसिद्ध विश्व की सबसे उम्रदराज मछली नामक बाघिन टी
16 लम्बी बीमारी
के बाद आज इस दुनियां से चल बसी टाईगर क्विन के नाम से मशहूर रणथम्भौर
की यह बाधिन मछली पिछले कई दिनों से बीमारी से जुझ रही थी और रणथम्भौर
से सटे एक हॉटल परिसर में डेरा डाले हुवे थी जिसने आज सुबह 9 बजकर 40 मिनिट
पर अपनी अन्तिम सांस ली। मछली नामक इस बाधिन को लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवॉर्ड सहित कई
अवार्डो से नवाजा गया था जो वाईल्ड लाईफ का एक अनुपम उदाहरण है टाईगर
मछली की मौत पर हर कोई दुखी था वनविभाग व जिला प्रषासन के आधाधिकारीयों
सहित वन्यजीव प्रमियों की मौजुद में उसे गार्ड आफ ऑनर दिया गया और पुरे
सम्मान के साथ रणथम्भौर के आमा घाटी क्षैत्र में उसका दाहसंस्कार किया गया। इसका नाम मछली इसिलए पड़ा क्योंकि इसके चेहरे पर मछली का निशान था।
मछली के अंतिम संस्कार से जुड़ी अन्य फोटो के आगे क्लिक करें