Three schools received special honor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन स्कूलों को मिला विशेष सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 10:08 PM (IST)
तीन स्कूलों को मिला विशेष सम्मान
झुंझुनूं । सामुदायिक भवन में सोमवार को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वाधिक नामांकन करने पर तीन स्कूलों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। तीनों ही स्कूलें उदयपुरवाटी ब्लॉक की थी। जिसे देखकर मंच पर बैठे उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार, कलेक्टर बीएल मीणा तथा एसीईओ चंदगीराम झाझडिय़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में उदयपुरवाटी, छापोली और मायावाली ढाणी टीटनवाड़ स्कूलों के संस्था प्रधानों को अच्छे नामांकन पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभागीय नियमों के मुताबिक विभिन्न बिंदुओं पर अच्छा काम करने वाले एक प्रिंसीपल, एक एचएम, एक व्याख्याता तथा चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि झुंझुनूं में सरकारी स्कूलों को लेकर आमजन का नजरिया बदल रहा है और यह सुखद संकेते हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement