Three persons Arrested with illegal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियारों सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 10:21 AM (IST)
अवैध हथियारों सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
गुरूग्राम की पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग जगहों से 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी स्नैचिंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पहले व्यक्ति को पुलिस की टीम ने सूचना मिलने पर गुरूग्राम के सैक्टर-5 के गोल चक्कर से टेकचंद उर्फ रिंकू पुत्र छालचंद जोकि फरीदाबाद के खेरीकला गांव का रहने वाला है को गिरफ्तार किया। जिसके पास तलाशी के दौरान मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार हुए दूसरे व्यक्ति का नाम कमल है और वो तिगांव फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम के थाना पालम विहार के कृष्णा चौक से गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ । तीसरे गिरफ्तार व्यक्ति का नाम योगेश है जोकि फरीदाबाद के खेरीखुर्द का रहने वाला है। पुलिस ने इसे गुरुग्राम सेक्टर-10 के हिमगिरी चौक से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को धारा 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement