khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 2:19 PM (IST)
अजमेर। अजमेर की विख्यात आनासागर झील ने बुधवार को तीन जिंदगियों को अपने आगोश में ले लिया। जबलपुर से अजमेर दरगाह जियारत के लिए आए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। दरगाह होटल से चार दोस्त आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर नहाने के लिए निकले। इसमें से तीन युवक नहाने के लिए घाट पर उतरे। इसी दौरान एक युवक आसिफ का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा तो दिलशाद और दानिश ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वो दोनों भी डूबने लगे।
चौथे दोस्त में मचाया शोर लेकिन बचा न सका