There was once again stained khaki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बार फिर फिर खाकी हुई दागदार

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 6:56 PM (IST)
एक बार फिर फिर खाकी हुई दागदार
फतेहाबाद। एक बार फिर जिले में खाकी के दागदार होने का मामला सामने आया है। आरोप लगा है नागपुर चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर। जिन्होंने चूरा पोस्त की तस्करी करते पकड़े गए नशा तस्करों को छोड़ने की एवज में तीस हजार रुपए की मांग कर डाली। इसका खुलासा किया खुद तस्करों ने फिर से गिरफ्तारी के बाद। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। आरोपी पुलिसकर्मियों एएसआई मोहन सिंह, एएसआई विजय और एसपीओ फौजी रणसिंह के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement