कपूरथला। जिला भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। इस विस्तार के संदर्भ में जिला भाजपा प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल व मंडल भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संजीव बजाज को कपूरथला मंडल व्यापार सेल का कन्वीनर और अमनदीप सिंह गुलाटी को भाजपा मंडल कपूरथला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सतीश कटारिया को जिला व्यापार सेल का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इन सभी ने अपनी नियुक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला महासचिव अशोक माहला, मंडल महासचिव विशाल सोंधी, सुखविंदर सिंह जिम्मी, निशू अग्रवाल, अमन पथरिया, रॉबिन, नरेश सेठी, जगदीप सिंह, अश्विनी भोला, सुशील भल्ला और प्रेम अग्रवाल आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल