हिसार। कस्बे के सिविल अस्पताल के हाल बेहाल हैं और यहां मरीजों की सुरक्षा रामभरोसे हैं। मरीज ही नहीं। अस्पताल परिसर के साजों सामान की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। तभी तो चोरों ने अस्पताल परिसर से हजारों के बिजली उपकरण और अन्य सामान पार कर लिया। जानकारी के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल के कार्यरत चिड़ौद गांव निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि चोर मौके से बिजली के तीन स्टेबलाईजर, मीटर की तार, लाईट और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। इससे पहले अस्पताल में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आज तक प्रशासन ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल रहा है।