फगवाड़ा। नीमा की ओर से शरीर के विभिन्न अंगो में आ रही समस्याओं को लेकर सीएमई का आयोजन किया गया। जिसमें झावर न्यूरो सेंटर के तीन विशेषज्ञ डाक्टरों ने संबोधन करते हुए कहा कि हमारा शरीर संवेदनशील अंगों से बना है और किसी भी अंग में आती जटिलता मनुष्य के लिए घातक हो सकती है। प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डाॅ. सुखदीप झावर ने कहा कि अगर किसी को सिर में भारीपन, उल्टी का आना,चक्कर आना या नशे जैसी स्थिति लगे तो तुरंत विशेषज्ञ की राय ले। क्योंकि ये ब्रेन ट्यूमर भी हो सकता है। साथ ही ये कैंसर का कारण भी बन सकता है। यूरोलोजी विशेषज्ञ डाॅ. जसप्रीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि गुर्दे या पित्त की पथरी होना आम बात हो गई है। हमारे खानपान की व्यवस्था का बिगडना ही पथरी बनने का मुख्य कारण है। इस मौके पर नीमा अध्यक्ष जीएस भाटिया, डाॅ नरोतम खेती, डाॅ रमनदीप सिंह किनड़ा, डाॅ. जवाहर धीर ने भी संबोधित किया।