जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में 12 साल बाद कर्मचारी संघ चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही कर्मचारी संघ की यूनियनों में चेहरे भी बदल गए। लंबे अर्से के बाद मंगलवार को हुए चुनाव के लिए के दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए। इनमेंं तकनीकी कर्मचारी संघ में रामसहाय मीणा ने अपने प्रतिदंद्धि माधो सिंह सैनी को एक वोट से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद जीत दर्ज की। रामसहाय को कुल 36 और माधोसिंह को 35 वोट मिले। वही बद्रीनारायण उपाध्यक्ष बने। तो उधर सहायक कर्मचारी संघ के नतीजों में एक बार फिर कर्मचारी नेता मोह मद मुस्तफा ने जीत दर्ज की। मुस्तफा ने अपने निकटम प्रतिंद्वंदी रणजीत सिंह को 34 वोट से हराया। मुस्तफा को चुनाव में कुल 237 और रणजीत सिंह को 203 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मांगूसिंह, महामंत्री पद पर मुरारीलाल सैन और संयुक्त मंत्री पद पर देवनाथ ने जीत दर्ज की। वहीं अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के चुनाव में आमोद सक्सेना अध्यक्ष बने। सक्सेना ने अपने प्रतिदंद्वी यशपाल चिराणा को शिकस्त दी। परिणाम के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। 12 साल बाद राजस्थान विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के चुनाव होने से अब कर्मचारियों को उ मीद है की उनका नेता ना सिर्फ उनकी समस्याओं का निदान करेगा साथ ही उनके पीएफ से जुड़ी समस्या को भी दूर करेगा। दोपहर तक मतदान में उत्साह, शाम को जीत की खुशी कई सालों बाद हुए चुनावों को लेकर कर्मचारियों में अलग ही उत्साह था। कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मतदान हुआ। जिसके बाद मु य चुनाव अधिकारी प्रो.वी वी सिंह ने शाम को परिणाम भी जारी कर दिए।