The Game of Blackmail Under the Guise of Khaki: Fake Policeman Arrested in Balotra; Extorted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाकी की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल: बालोतरा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, महिला से ऐंठे 3.75 लाख रुपए

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मई 2026 12:35 PM (IST)
खाकी की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल: बालोतरा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, महिला से ऐंठे 3.75 लाख रुपए
बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले में पुलिस ने एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर 'फर्जी पुलिसकर्मी' बनकर महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी न केवल पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर महिलाओं को डराता था, बल्कि उनसे लाखों रुपये की वसूली भी कर चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिपाल सिंह इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर पुलिस की वर्दी वाली तस्वीरें अपलोड करता था। वह खुद को राजस्थान पुलिस का कॉन्स्टेबल बताकर महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। दोस्ती होने के बाद वह उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता और फिर मिलने के लिए दबाव बनाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे पुलिस की धौंस दिखाकर और फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब 3 लाख 75 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। वह लगातार और पैसों की मांग कर रहा था और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था।
परिजनों ने बिछाया जाल, रंगे हाथों पकड़ा गया 'फर्जी कॉन्स्टेबल'
शुक्रवार शाम को पीड़िता के परिजनों ने एक योजना बनाई। उन्होंने आरोपी को पैसे देने के बहाने एक होटल में बुलाया। जैसे ही आरोपी वहां अपनी फर्जी वर्दी में पहुंचा, परिजनों ने उसे धर दबोचा और तुरंत जसोल थाना पुलिस को सूचित किया।
एडिशनल एसपी (ASP) ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि इस आरोपी ने इलाके की कई अन्य महिलाओं को भी अपनी ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी रूप धारण करने और जबरन वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement