Balotra: Village Development Officer Sapna Kumari arrested while accepting a bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालोतरा : ग्राम विकास अधिकारी सपना कुमारी 4,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अगस्त 2026 4:51 PM (IST)
बालोतरा : ग्राम विकास अधिकारी सपना कुमारी 4,500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने और जियो-टैगिंग के एवज में मांगी थी घूस, भादू मार्केट स्थित आवास से बरामद हुई राशि बाड़मेर/बालोतरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय जयपुर के निर्देशों पर एसीबी चौकी बाड़मेर इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोतरा जिले की पंचायत समिति धोरीमन्ना अंतर्गत ग्राम पंचायत जूनाखेड़ा की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सपना कुमारी को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी बाड़मेर को परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया था कि उसकी पत्नी के नाम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत आवास स्वीकृत हुआ था।
स्वीकृत आवास का ब्यौरा: आवास आईडी संख्या PMAY-GRJ132866259 की तीसरी किश्त की 60,000 रुपये की राशि पारित कराने और मकान के जियो-टैगिंग (Geo-tagging) फोटोग्राफ लेकर ऑनलाइन अपलोड करने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
सत्यापन में खुली पोल: 4 अगस्त 2026 को शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपिता सपना कुमारी द्वारा 4,500 रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।
बुधवार को तय सौदे के मुताबिक लेनदेन के समय एसीबी टीम ने रणनीति बनाई। धोरीमन्ना कस्बा स्थित भादू मार्केट (भादू पशु आहार) में बने अपने किराए के आवासीय मकान पर परिवादी से जैसे ही सपना कुमारी ने 4,500 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। रिश्वत की राशि आरोपिता के आवास से बरामद कर ली गई है।
यह कार्रवाई एसीबी रेंज जोधपुर की पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या (IPS) के सुपरविजन और एसीबी बाड़मेर के एएसपी नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में एसीबी बाड़मेर इकाई के पुलिस निरीक्षक देवाराम चौधरी मय जाब्ता द्वारा अंजाम दी गई।
एसीबी द्वारा आरोपिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement