Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्योंही लिया वसुंधरा राजे का नाम, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पचपदरा और जयपुर का पांडाल

"एक समय ऐसा था जब राजस्थान के लोगों को भी यह संशय रहता था कि पता नहीं पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान को पानी देगा या नहीं। लेकिन यह हमारा बड़ा सौभाग्य था कि उस दौरान राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और गुजरात में भी भाजपा की ही सरकार कार्य कर रही थी।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा: "उस समय मैं गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दे रहा था और यहाँ राजस्थान में 'बहन वसुंधरा जी' मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। हम दोनों ने मिलकर बिना किसी संघर्ष, बिना किसी वाद-विवाद, बिना किसी राजनीतिक आंदोलन या आपसी लड़ाई के, बेहद सहजता के साथ गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान के प्यासे क्षेत्रों के साथ साझा करने का ऐतिहासिक काम किया था।"
प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से वसुंधरा राजे के कार्यकाल और उनके साथ किए गए नीतिगत फैसलों की सराहना करने को राजनीतिक विश्लेषक बेहद अहम मान रहे हैं। पचपदरा से लेकर जयपुर तक जनता द्वारा राजे के नाम पर दिखाई गई यह प्रतिक्रिया साफ तौर पर दर्शाती है कि प्रदेश की सियासत में आज भी उनकी लोकप्रियता और मारवाड़-मेवाड़ के अंचल में उनकी पकड़ कितनी मजबूत है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बालोतरा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


