The Chief Minister announced Rs 150 crore projects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने की 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 7:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने की 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा
पलवल । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने होडल विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल हसनपुर की अनाज मंडी में गति-प्रगति रैली के दौरान 150 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की। इस अवसर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा,विधायक टेकचंद शर्मा,विधायक मूलचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए दो वर्ष हो चुके है। भाजपा पार्टी ने चुनावों के दौरान जनता से जो वायदे किए उन्हें इस कार्यकाल के दौरान पूरा कर रहे है। सरकार विकास के एजेंडे को लेकर काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत होडल विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जाएगीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1900 परियोजनाओं की घोषणाएं की गई जिनमें से 1200 योजनाएं लगभग पूरी हो चुकी है ओर कुछ पर काम चल रहा है। प्रदेश में विकास को नए आयाम देने के लिए वार्षिक बजट में 28 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया। जनसभा की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement