khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 4:28 PM (IST)
चंडीगढ़। विपक्ष और सरकार का धूप-छांव जैसा रिश्ता है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सदन में तीखी तकरार और नोक-झोंक करके उलझने वाले विपक्ष का सदन के बाहर अंदाज बिल्कुल बदला हुआ है। लाख छुपाने पर भी यह जग जाहिर हो ही जाता है। कुछ ऐसा ही एक नजारा हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान दिखा। जब सत्र के दौरान पूरे जोश से सरकार को आड़े हाथों लेने के बाद सीएलपी नेता किरण चौधरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चाय की चुसकी लेते हुए हलके मूड़ में दिखीं।