भीलवाडा । द्वितीय महाराणा प्रताप राइफल सुटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को के सुखाडिया स्टेडियम में शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में राज्य भर सहित देश से करीब 500 से ज्यादा निशानेबाज भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह 21 नवम्बर को होगा। प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। वहीं बिकानेर में ट्रायल होने के कारण प्रथम दिन प्रतियोगिता में प्रतिभागी कम ही पहुंचे पाये है।
प्रतियोगिता सचिव भगवत सिंह कानावत ने कहा कि भीलवाड़ा में यह दूसरी बार महाराणा प्रताप राइफल सुटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम आयोजन हमने 2014 में करवायी थी और उसमें 200 निशानेबाजों ने भाग लिया था। इस बार करीब 500 निशानेबाज भाग लेगें लेकिन बिकानेर में ट्रायल होने के कारण वह सभी रविवार को यहां आएंगे ।