इस बार प्रतियोगिता में हमने देश के कई क्षैत्रों से भी निशानेबाजों को
बुलाया है। हुरडा से आयी निशानेबाज फरीन ने कहा कि अच्छा लग रहा है इस
प्रतियोगिता में भाग लेकर और हम यहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हुरडा
में वीटीवी में सुटिंग रूम है लेकिन सुविधाऐं कम होने से हम काफी दिक्कतें
आती है। मैने निशानेबाजी में राज्य स्तरिय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता
हुआ है। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर आनन्दी लाल वैष्णव ने कहा कि यह
प्रतियोगिता भीलवाड़ा के लिए गौरव की बात है। भीलवाड़ा में बनने वाले
सुटींग रेंज को जल्द तैयार करवाया जा सके। इसके लिए प्रशासन हर संभाव
प्रयास करेगा। जिससे जिले से कई प्रतिभा बाहर निकलकर आये और देश में जिले
का मान बढाये।