khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 7:59 PM (IST)
प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर एक बार फिर सड़क
हादसा पेश आया है, बारां की बावडी
के पास विकट मोड
हादसों का कारण बन रहा है, आए दिन
एक्सिडेंट हो रहे है, आज अनियंत्रित
होकर एक कार धोलापानी
पुलिया में जा गिरी, जिसमे चालक गोरव उपाध्याय
निवासी प्रतापगढ़ गम्भिर रूप से घायल हो गया। पुलिया दस फीट गहरी है
जिसमें कार गिरते ही पलट गई, घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर धोलापानी थाना पुलिस मोके पर पहुची और ग्रामीणों की मदद
से घायल को कार से बाहर निकाला । एम्बुलेंस
की सहायता से कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया है।