Talent Search program is organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 4:56 PM (IST)
प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सोनीपत। भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कल्चरल को-ऑर्डिनेटर डॉ ईशानी की अध्यक्षता में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता में मेहंदी में प्रथम पल्लवी और शिवानी दूसरे स्थान पर रही। तो पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर ऋतु, दूसरे स्थान पर मानसी और तीसरे स्थान पर शिवानी रही। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर ईशानी ने कहा कि यूनिवर्सिटी की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे निखारने की जरुरत है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement