Sushila Gupta Elected in Dungarpur and Asha in Sagwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुर में सुशीला गुप्ता एवं सागवाड़ा में आशा निर्वाचित

khaskhabar.com: सोमवार, 21 सितम्बर 2026 5:49 PM (IST)
डूंगरपुर में सुशीला गुप्ता एवं सागवाड़ा में आशा निर्वाचित
डूंगरपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद डूंगरपुर के अध्यक्षीय पदों के लिए सोमवार को निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर एवं पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। वहीं नगर पालिका सागवाड़ा में निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण की मौजूदगी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। नगर परिषद डूंगरपुर के अध्यक्षीय पद के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित 37 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के उपरांत भाजपा की सुशीला गुप्ता को 25 मत तथा कांग्रेस के भरत नागदा को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुशीला गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भरत नागदा को 13 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने में सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के अध्यक्षीय पद के लिए कुल 31 नवनिर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा की आशा को 23 मत तथा कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 मत प्राप्त हुए। आशा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूमिका पंचाल को 15 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने विजयी अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद की गरिमा एवं दायित्वों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement