Sudhir Pratap Singh Charan from Jodhpur Becomes an IPS Officer; To Serve in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर के सुधीर प्रताप सिंह चारण बने IPS, भरतपुर में देंगे सेवाएं

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 4:13 PM (IST)
जोधपुर के सुधीर प्रताप सिंह चारण बने IPS, भरतपुर में देंगे सेवाएं
*पिता रहे राजस्थान पुलिस में ASP, बेटे ने IPS बन बढ़ाया परिवार का गौरव* जोधपुर। शहर के युवा सुधीर प्रताप सिंह चारण भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर राजस्थान कैडर के अधिकारी बने हैं। अब उन्हें जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भरतपुर आवंटित किया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार 78वें आरआर (बैच-2025) के आईपीएस प्रोबेशनर अधिकारियों को बेसिक प्रशिक्षण के प्रथम चरण के बाद जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले आवंटित किए गए हैं। इसमें सुधीर प्रताप सिंह चारण को भरतपुर जिला मिला है।
सुधीर की प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर में हुई। BITS और MNIT में चयन के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा में जाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान से B.Sc. की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद नई दिल्ली से LLB की पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की। कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप उनका चयन IPS में हुआ।
सुधीर के पिता राम सिंह चारण राजस्थान पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने जोधपुर में यातायात पुलिस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। ऐसे में बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement