Student protest ended after assurances -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आश्वासन के बाद विद्यार्थी मित्रों का धरना समाप्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 11:17 PM (IST)
आश्वासन के बाद  विद्यार्थी  मित्रों  का धरना समाप्त
जयपुर। रोजगार की मांग पर पिछले तीन साल से बेरोजगारी झेल रहे विद्यार्थी मित्रों का धरना परिवहन मंत्री यूनूस खां से दो दौर की वार्ता में मिले आश्वासन पर शुक्रवार शाम स्थगित कर लिया गया। प्रदेश संयोजक अशोक सिहाग ने बताया कि वार्ता पहले भी हुई थी लेकिन कई खामियां रही हैं। ऐसे में इस बार किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले विद्यार्थी मित्रों का पक्ष भी लिया जाए मांग रखी गई है। उन्होंने बताया कि हालांकि विद्यार्थी मित्र 5 दिसंबर को होने वाली मंत्रीमंडल व प्रतिनिधिमंडल की बैठक तक जयपुर ही रुकेंगे। बैठक वार्ता के बाद ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा। विद्यार्थी मित्रों ने फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित स्थाई नियुक्ति तक फिलहाल हर हाल में इसी माह अस्थाई रोजगार की व्यवस्था की मांग सरकार से रखी है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2014 से विद्यालयों में अस्थाई तौर पर सेवाएं दे रहे विद्यार्थी मित्रों को प्रदेशभर से हटा दिया गया था। जिसके बाद लगातार आन्दोलन और प्रदर्शन स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर किए जा रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा व सार्वजनिक तौर पर भी कई बार रोजगार का आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement