Strike on private radiologists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताल पर उतरे प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 4:44 PM (IST)
हड़ताल पर उतरे प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट
जोधपुर । पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के कठोर प्रावधान के खिलाफ जोधपुर के प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट गुरुवार को हड़ताल पर उतर गए है । इनका विरोध उन नियमों के विरुद्ध है जो प्रेग्नेंसी के समय जांच में तकलीफ पैदा करते है । डॉक्टर सुनील मेहता ने बताया कि हर डॉक्टर बेईमान नहीं होता है लेकिन नियम ऐसे बनाये हुए है कि बिना गलती डॉक्टर को सजा भुगतनी पड़ती है । भ्रूण जांच रेडियॉलॉजिस्ट करता है , और हथौड़ा डॉक्टर के सिर पर पड़ता है। ऐसे नियमों में बदलाव होना चाहिए । मेहता कहते है कि डॉक्टर सरकार की योजनाओं में सहभागिता निभाना चाहते है लेकिन ये तभी संभव है जब नियम सरल हो । एक डॉक्टर के लिए एप्रिन जरुरी नहीं होता है बल्कि मरीज का इलाज जरुरी होता है लेकिन कानून ऐसे है कि डॉक्टर को मरीज के इलाज से पहले एप्रिन पहनना जरुरी है , चाहे इतने में भले ही मरीज की जान जाए । ऐसे में काम नहीं हो सकता है और एक सितम्बर से रेडियोलॉजी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेगी ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement