वाराणसी।उच्चीकृत राजकीय चिकित्सालय शिवपुर में चिकित्सालय के कर्मचारियों ने नवम्बर माह का वेतन एव 2014, 15, 16 का एरियर और बोनस न मिलने के विरोध में ताला बंद कर सांकेतिक हड़ताल किया। उन्होंने कहा की नोट बंद के दौर में तनख्वाह न मिलने के कारण स्कूल की फीस, मकान का किराया और रोजमर्रा का सामान खरीदने में समस्या हो रही है। कर्मचारियों ने सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुआ। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि 2 दिन के अंदर वेतन मिल जाएगा कर्मचारियों का कहना था कि यदि वेतन हमारा नहीं मिला तो हड़ताल जारी रहेगा।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका