Strict action taken against adulterators ahead of Diwali festival; approximately 430 bags of adulterated and contaminated milk destroyed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली का त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करीब 430 मिलावटी एवं दूषित दूध कराया नष्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 4:35 PM (IST)
दीपावली का त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करीब 430 मिलावटी एवं दूषित दूध कराया नष्ट
खैरथल-तिजारा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय जयपुर डॉ टी शुभमंगला आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजस्थान के दिशा निर्देश में प्रदेश भर में दीपावली त्यौहार को देखते हुए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आज जिला खैरथल तिजारा में बुधवार को जिला कलेक्टर किशोर कुमार के दिशा निर्देश में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ग्राम तेहडकी पोस्ट गोपीपुरा तहसील मुंडावर मैं दूध की दो डेयरी में पर कार्रवाई की गई। मैसर्स धर्मवीर डेयरी धर्मवीर पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम तेहड़की उम्र 32 वर्ष और मैसर्स रमेश डेयरी रमेश कुमार पुत्र कबूल सिंह पर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मैसर्स धर्मवीर डेयरी पर छापे के दौरान मौके पर एसएफ पाउडर, पाम और रिफाइंड ऑयल, देसी घी हेरिटेज डेरी और मिल्क पाउडर, मिक्सर ग्राइंडर बरामद हुए।
मौके पर पूछताछ में पता चला कि डेरी संचालक काफी दिनों से इन सब चीजों को मिलाकर मिलावटी दूध बनाकर खैरथल और सोडावास में सप्लाई कर रहा था आज मौके पर टीम द्वारा मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन पर दूध की जांच की जिसमें प्रारंभिक मिलावट की पुष्टि हुई।
मिलावट की पुष्टि होने के पश्चात टीम द्वारा मौके पर करीब 10 कैनो में रखे 430 लीटर मिलावटी एवं दूषित दूध को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
दूसरी डेरी संचालक में मैसर्स रमेश कुमार की डेरी पर जांच के दौरान साफ सफाई एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की पालना ना होना पाई गई। डेयरी संचालक को 15 दिवसीय इंप्रूवमेंट नोटिस देकर मौके पर बरामद दूध का लीगल सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भिजवाया गया।
प्रयोगशाला के निर्णय के बाद खाद सुरक्षा अधिनियम के नियम के तहत डेयरी संचालकों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिसमें 6 महीने की कारावास एवं 5 लाख तक का जुर्माना प्रस्तावित है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement