बदमाश तत्वों
ने तोड़ी बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति
khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 09:00 AM (IST)
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के सराय भिखारी
में बाबा साहब भीम राव की मूर्ति रात में तोड़ दी गई। सुबह जानकारी होने पर सैकड़ों
बसपा नेता एवं कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने लोगो को
समझा बूझाकर मामला शांत कराया।