Spinfad wage workers will be quick-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पिनफैड के श्रमिकों को शीघ्र दिया जायेगा वेतन

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 4:51 PM (IST)
स्पिनफैड के श्रमिकों को शीघ्र दिया जायेगा वेतन
जयपुर । सहकारिता रजिस्ट्रार और स्पिनफैड अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा है कि स्पिनफैड के सम्बन्धित मामलों के लिए गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया की अध्यक्षता में गठित केबिनेट सब कमेटी ने अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को सौंप दी है। अब राज्य सरकार के निर्णयानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ एवं गुलाबपुरा मिल के श्रमिकों का वेतन भुगतान जल्द कर दिया जायेगा। डॉ. गुप्ता सोमवार को सहकार भवन में राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग एवं जिनिंग मिल्स फैडरेशन लिमिटेड की 20वीं वार्षिक आमसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के भुगतान के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement