यूपी में फल फूल रहा है सट्टा कारोबार,एक को गोली मारी
khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 1:50 PM (IST)
मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना में काफी दिनों से कई जगह सट्टा चल रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी है लेकिन फिर भी पुलिस सट्टे के जाल को खत्म करने में कामयाब नहीं हो पाई है। आए दिन मारपीट से लेकर गोलियां भी चलती है। इतना ही नही सट्टे के साथ-साथ दारू की महफ़िल भी जमती है, लेकिन आज फिर पहले तो सभी सटोरोयों ने शराब पी और फिर जुआ खेला। बताया जाता है कि आज अमित नाम के युवक ने जुए में काफी पैसे जीत लिए और उसके लेनदेन को लेकर पहले अमित की जमकर पिटाई की और फिर उसको गोली मार दी गई।