Advertisement
मेरठ कांड : पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

यह पूरा मामला करीब डेढ़ वर्ष पहले 17 अप्रैल 2025 की रात का है, जब रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, उन दोनों ने बिस्तर पर एक सांप रख दिया ताकि ऐसा लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या गला घोंटकर की गई थी।
वहीं, हत्या के 60 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और 7 अक्टूबर को कोर्ट ने रविता और अमरदीप को दोषी करार दिया।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ के ही चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बुधवार को अदालत ने दोषी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को भी फांसी की सजा सुनाई। जिला जज अरविंद कुमार ने दोनों को सौरभ राजपूत (मुस्कान के पति) की हत्या के मामले में मृत्युदंड दिया। अदालत की कार्यवाही के दौरान दोनों दोषी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। सजा सुनाए जाने के समय मुस्कान और साहिल चुप रहे।
इस चर्चित हत्याकांड में करीब डेढ़ वर्ष बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इनमें उन लोगों की गवाही भी शामिल थी, जिनसे कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया नीला ड्रम खरीदे गए थे। मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया।
मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।
--आईएएनएस
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


