Advertisement
दौसा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम : फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

हार्ड व सॉफ्ट कॉपी का वितरण: बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक हार्ड कॉपी और फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करवाकर प्राप्ति रसीद दी गई।
साप्ताहिक सूची साझा होगी: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान साप्ताहिक आधार पर प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूचियां भी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएंगी। उन्होंने दलों से मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन कर पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने और त्रुटियों के निराकरण में सहयोग करने की अपील की।
नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक विभिन्न श्रेणियों में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे:
प्रारूप-6: पात्र नए मतदाताओं (1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं सहित) के नाम जोड़ने के लिए।
प्रारूप-7: मतदाता सूची में नाम शामिल करने पर आपत्ति दर्ज करवाने या पहले से दर्ज नाम हटाने के लिए।
प्रारूप-8: मतदाता सूची में दर्ज वर्तमान प्रविष्टियों (नाम, पता, आयु, फोटो आदि) में संशोधन या स्थानांतरण करवाने के लिए।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन सुविधा: आमजन 11 दिसंबर 2026 से पूर्व घर बैठे भारत निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल या ECINet App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ([https://election.rajasthan.gov.in](https://election.rajasthan.gov.in)) पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
ऑफलाइन माध्यम: इसके अतिरिक्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय अथवा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास भी सीधे आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
बैठक में अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक के दौरान दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अपील प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा, दौसा विधानसभा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजू मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला प्रतिनिधि राजकुमार तिवाड़ी, कांग्रेस नगर संगठन महामंत्री शीतल चौबे तथा बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी द्वारका प्रसाद मीणा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


