Sonia Gandhi is whitewashing the misdeeds of the Congress; she should write another book to answer questions about the anti-Sikh riots, says Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 4:55 PM (IST)
वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज
चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नारे 'वोट चोर गद्दी छोड़' को इटली मेड बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं, सोनिया गांधी द्वारा लिखी किताब को लेकर 1984 के सिख दंगों और स्वर्ण मंदिर पर सेना की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। इसके अलावा, गन्ने के दामों को लेकर सुरजेवाला के बयान पर पलटवार किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नारे "वोट चोर गद्दी छोड़" को विदेशी बताते हुए कहा कि इटली के राजनेता भारत में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वोट चोर गद्दी छोड़ नारा लगाते है और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है वो ठहाके लगाकर हंसते है जोकि देशद्रोह है, उन्होंने कहा इससे ये साबित होता है ये नारा इटली मेड है। इटली में ये नारा बनाया गया है देश के विरुद्ध वातावरण बनाने के लिए और जब राहुल गांधी फेल हो गए, लोगों ने इस नारे को नकार दिया तो उन्होंने इटली से एक्सपर्ट बुलाए है इस नारे को आगे चलाने के लिए। कांग्रेस के कुकर्मों पर लीपापोती कर रही सोनिया गांधी, सिख दंगो के सवालों का जवाब देने के लिए उन्हें एक और किताब लिखनी चाहिए : विज
सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में बहुत कुछ लिखा है जिसमें कांग्रेस के कुकर्मों पर लीपापोती करने की कोशिश की गई है। 1984 में दिल्ली में सिख दंगों पर लीपापोती करने की कोशिश की है कि उन्होंने आंसू बहाये हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सोनिया गांधी ने अपने पति को समझाया था बल्कि राजीव गांधी ने उन कत्लेआम को जस्टिफाई किया था और कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। गोल्डन टेंपल पर सेना को जाना पड़ा, उसके ऊपर भी लीपापोती करती नजर आ रही है, लेकिन वे बताए कि ऐसे हालात क्यों पैदा हुए, किसने रोकने थे किसकी केंद्र में सरकार थी? आपकी सासू मां इंदिरा गांधी की सरकार थी, उन्हें बताना चाहिए क्यों ऐसे हालात पैदा हुए विज ने सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा कि इन सवालों के जवाब देने के लिए सोनिया गांधी को एक और किताब लिखनी चाहिए।

पंजाब सरकार कोई वादा पूरा नहीं कर रही है और पंजाब में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है : अनिल विज

वही, पंजाब में दिन दहाड़े पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में कोई कानून नहीं चलता, पंजाब की सरकार जो बड़े बड़े वायदे करके आई थी और अब वो अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है और पंजाब में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है।
सुरजेवाला के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “चोरों को सारे नजर आते है चोर”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान कि 15 पैसे प्रति क्विंटल गन्ने के दाम की बढ़ोत्तरी किसानों से भद्दा मजाक है जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “चोरों को सारे नजर आते है चोर”, उन्होंने कहा हरियाणा में बाकी सभी प्रदेशों से ज्यादा गन्ने के दाम दिए जा रहे हैं और 24 फसलों का एमएसपी देने वाली हरियाणा अकेला प्रदेश है और इनको तो हर चीज़ में ठगी, बेईमानी, चोरी, लालच, दगा नजर आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement