कोटा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम कोटा की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दो दिन में करीब छह हजार महिलाओं को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा।