भरतपुर। महाराजा सूरजमल बुज विश्वविद्यालय से संबधित बीएससी प्रथम वर्ष के दुबारा घोषित परिणामों में कई छात्र छात्राओं के फेल घोषित होने के विरोध में छात्र छात्राओं ने विरोध जताया। मौके पर पंहुची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाइस कर मामला शान्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के पूर्व में घोषित परिणामों में सॉफटवेयर की गलती से बीएससी प्रथम वर्ष के 4500 छात्र छात्राओं के गणित विषय में 32 अंक आ गए थे, जिसका संज्ञान लेकर विश्व विद्यालय ने परीक्षा की जांच की जिसमें साफ्टवेयर की गलती होना पाया गया। जिसके चलते परिणाम दुबारा घोषित किया गया जिसमें तकरीबन 400 छात्र छात्राओं को विषय में अनुत्तीर्ण पाया गया जिसकी जानकारी संबंधित कालेंज के माध्यम से विद्यार्थियों को दी गई जिससे अनुत्तीर्ण छात्र छात्राओं में रोष पैदा हो गया उन्होंने इसको लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय पर विरोध जताया घटना की जानकारी मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।