khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 7:53 PM (IST)
करौली। पुलिस अधीक्षक करौली,
अनिल कयाल के निर्देषन में जिले में
अवैध रूप से मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सदर थाना
पुलिस हिण्डौनसिटी ने बडी कार्यवाही करते हुए एक रिहायसी घर के सामने बाडे में खडे
टेªक्टर ट्राली के टूल बाक्स से 34
ग्राम 870 मिलीग्राम स्मैक अवैध स्मैक को बरामद किया गया।
जिला करौली के सदर थाना पुलिस हिण्डौनसिटी
क्षेत्र में मादक पदार्थाे की सप्लाई की सूचना कई दिनों से प्राप्त हो रही थी।
मुखबिर के जरिये पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली की ग्राम भमाडी में राजेष मीना पुत्र
नेतराम अवैध स्मैक का धंधा करता है तथा उसके ट्रैक्टर ट्राली के टूल बाक्स
में स्मैक रखी हुई है उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने अपराध सहायक रूपसिंह,
पुलिस निरीक्षक को मय टीम के ग्राम
भमाडी रवाना किया जहाॅ पर राजेष मीना पुत्र नेतराम के रिहायसी मकान के सामने बाडे
में खडे टैक्टर-ट्राली के टूल बाक्स में ताला लगा हुआ देखा, जिसको तोडकर चैक किया गया तो टूल बाक्स में कुल 32
पुडिया अवैध स्मैक की मिली। अवैध स्मैक
व ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही जप्त किया गया तथा अवैध स्मैक रखने के आरोपी
राजेश मीना को तलाश किया जोे पुलिस को देखकर फरार हो गया।