Slogan writing and poster making competitions held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 4:18 PM (IST)
स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
सोनीपत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के तहत भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में जयंती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को इंस्टिट्यूट ऑफ हायर लर्निंग में डॉ मूर्ति मलिक की अध्यक्षता में हिंदी निबंध लेखन कार्यक्रम और इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च में डॉ सुमन दलाल की अध्यक्षता में स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सौ से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी काबिलियत दिखाई। इस मौके पर विवि की कुलपति प्रो. आशा कादयान ने भी शिरकत की। प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन में बीए प्रथम वर्ष की काजल ने प्रथम, प्रीति ने दूसरा और मंजू व शुभम तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मेघा प्रथम, पूनम दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में बी एड की मोनिका प्रथम, डी एड की मोनिका दूसरे और अनीता तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान वक्ताओं ने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जीवनी से सभी को अवगत कराया। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement