Six skunk narrested for robbery plot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैती की साजिश रचते छह गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 5:45 PM (IST)
डकैती की साजिश रचते छह गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं
जयपुर। महल योजना के एक खाली प्लॉट में डकैती की साजिश रचते पुलिस ने शनिवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात्रि थानाधिकारी प्रतापनगर को मुखबिर से सूचना मिली कि 6-7 बदमाश महल योजना के एक खाली प्लॉट में बड़ी डकैती की साजिश रच रहे हैं। इस पर जिले की स्पेशल टीम थानाधिकारी इस्लाम खान, उ.नि. पन्नालाल, हेड कांस्टेबल सुरज्ञान, कांस्टेबल परमानंद, लोकेन्द्र, हरदयाल, छीतरमल, बबलू, कैलाशचंद, फतेहसिंह मौके पर पहुंचे। वहां तीन बाइकें खड़ी थीं और कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने प्लॉट के चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने वहां से हरिमोहन उर्फ फाटू निवासी भोपर (करौली), बलराम पुजारी निवासी बहादुरपुर (करौली), लोकेन्द्र गुर्जर निवासी कंजोली गाजीपुर (करौली), गिरोह का सरगना देशराज यादव निवासी नैनसा (फागी), दिनेश यादव निवासी नैनसा (फागी), हरिकिशन यादव निवासी सिलारपुर (नीमराना) (अलवर) को डकैती की साजिश रचते गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनसे 2 देशी कट्टे मय कारतूस, 1 एयर पिस्टल गन, 1 रामपुरी चाकू, 1 लंबे फलवाला चाकू व सरिया व 3 मोटर साइकिलें बरामद की गईं। ये आरोपी अव्वल दर्जे की आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
ये वारदातें कबूलीं

पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात करना को स्वीकार किया है। उन्होंने जगतपुरा में प्रॉपर्टी डीलर बाबूलाल शर्मा की दुकान पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने, टीलावाला गांव में प्रॉपर्टी डीलर राजपाल मीणा के परिवार पर फायरिंग कर जानलेवा हमले करने, जगतपुरा पुलिया के पास ब्रजविहार एवं मानसरोवर में लूटपाट एवं छीनाझपटी के दौरान फायरिंग करने, इंद्रा गांधी नगर थाना खो-नागोरियान क्षेत्र में अमेजॉन कंपनी के डिलीवरी बॉय से मारपीट कर नकदी व सामान छीनने, मुहाना मंडी से एक मुनीम व्यापारी की रैकी कर नकदी व कागजात (बहीखाता) से भरा बैग छीनने, काकू की होटल थाना जवाहर सर्किल, थाना मानसरोवर एवं थाना मालवीय नगर क्षेत्र में महिलाओं की चेन छीनने, जगतपुरा फाटक के पास, लाइंस पैराडाइज मानसरोवर, हाइपर सीटी के सामने झोटवाड़ा, मालवीय नगर, निर्माण नगर थाना श्याम नगर, मालवीय नगर व जवाहर सर्किल क्षेत्र से पर्स एवं मोबाइल छीनने, नीमराना जिला अलवर में एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोडऩे, थाना फागी क्षेत्र में एक चीनी से भरे ट्रक को लूटनेे एवं थाना सांगानेर क्षेत्र से एक मिनी बस चोरी चुराने, महावीरजी (करौली) में 1.50 लाख रुपए लूटने, थाना मानसरोवर व थाना मालवीय नगर क्षेत्र से पावर बाइक पल्सर मोटरसाइकिलें चुराने की वारदातें स्वीकार की हैं।

लूटने वाले थे अदरक व्यापारी को

सभी बदमाशों ने मुहाना मंडी स्थित बड़े अदरक व्यापारी की रैकी कर उसे लूटने की साजिश भी बनाई थी, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने से वारदात को अंजाम नही दे पाए।

पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान

इस गिरोह का पता लगाकर गिरफ्तार करने में स्पेशल टीम के सदस्य पन्नालाल मीना, उ.नि. सुरज्ञान, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल परमानन्द, कांस्टेबल लोकेन्द्र, कांस्टेबल हरदयाल, कांस्टेबल छीतरमल, कांस्टेबल बबलू, कांस्टेबल कैलाशचंद, कांस्टेबल फतेहसिंह की सराहनीय भूमिका रही है। इन सभी को पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement