SIT Issues Notices to JJP Leaders Dushyant & Digvijay Chautala and Security Personnel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेपी नेता दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला और सुरक्षाकर्मियों को SIT का नोटिस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 09:09 AM (IST)
जेजेपी नेता दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला और सुरक्षाकर्मियों को SIT का नोटिस
हिसार। हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सीआईए (CIA) इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद मामले में गठित एसआईटी (SIT) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कंवलजीत ने दुष्यंत चौटाला, उनके भाई और युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित उनके 4 गनमैन को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष सीआईए इंचार्ज पवन कुमार सहित 6 पुलिसकर्मी अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। हालांकि, चौटाला पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी बयान देने नहीं पहुंचा है। विवाद की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के विरोध में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान सब्जी मंडी पुल पर पुलिस और चौटाला के काफिले के बीच तीखी बहस हुई।
चौटाला पक्ष का आरोप: दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और उन पर हथियार ताना।
पुलिस पक्ष का आरोप: सीआईए इंचार्ज ने शिकायत दी कि चौटाला के काफिले द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाई गई और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की गई।
इस मामले पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर (FIR) की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है। कॉपी मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही जवाब दिया जाएगा।
एसआईटी इंचार्ज कंवलजीत ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है और वर्तमान में किसी भी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement