चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेडी किंग नवजोत सिद्धू ने कहा है कि अभी वह पार्टी का गठन नहीं कर रहे हैं। अभी हम लोग ‘आवाज-ए—पंजाब ’ फोरम का गठन कर रहे हैं। 15-20 दिन के बाद पार्टी संबंधी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने अन्य पार्टियों के सच्चे और ईमानदार नेताआें को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें पंजाब पंजाबियों और पंजाबियत से प्यार है वह फोरम का समर्थन करें। उनके साथ लुधियाना के विधायक बैस बंधू और पूर्व हाकी कप्तान प्रगट सिंह भी थे। सिद्धू स्थानीय प्रैस क्लब में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर जमकर निशाना साधा। बादल परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस परिवार ने लोकतंत्र को डंडातंत्र बना रखा है। जो इनके भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुंह खोलता है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिए जाते हैं। क्योंकि भाजपा के कुछ नेताआें का कहना था कि मैं बादल साहब के लिए चुनावों में प्रचार करूं। यह दोनों ही बाते मुझ स्वीकार नहीं थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ उनकी इसलिए सहमति नहीं बनी क्योंकि वह मेरी पत्नी को पार्टी टिकट देने और मंत्री बनाने के लिए तो तैयार थे। परन्तु उनकी शर्त थी कि मैं केवल प्रचार करू और चुनाव नहीं लडूं। केजरीवाल साहब भी भाजपा की तरह प्रचार के लिए मेरा प्रयोग करना चाहते थे।