Siats, Atiq would give voice samples-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शियाट्स बवाल : अतीक को देना होगा आवाज का सैंपल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 11:50 AM (IST)
शियाट्स बवाल : अतीक को देना होगा आवाज का सैंपल
इलाहाबाद ।नैनी शियाट्स बवाल मामले में अतीक अहमद की गिरफ्तारी भले ही न हो लेकिन उनकी परेशानी बढ़ सकती है। पुलिस ने अतीक अहमद के घर नोटिस देते हुये उन्हें आवाज का सैंपल रिकार्ड कराने को कहा है । मालूम हो कि शियाट्स के रमाकांत दुबे को फोन पर धमकाने के मामले भी पुलिस जांच कर रही है। उसी मामले अतीक की आवाज का सैंपल लिया जायेगा। फिर रमाकांत दुबे द्वारा की गई रिकॉर्डिंग से मैचिंग कराई जायेगी । आवाज मैंच करने पर अतीक की मुश्किल बढना तय है और मुकदमों की संख्या में भी इजाफा होगा।पहले से ही शिवपाल यादव ने बयान जारी कर कहा था कि आरोप सच होने पर अतीक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। ऐसे में यह मामला अतीक के लिये सरदर्द साबित होगा ।एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपी छात्रों के अलावा अभी तक शियाट्स मामले के सभी आरोपी फरार है। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement