Sensitive areas will be identified for elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनावों के लिए संवेदनशील जगहों की पहचान की जाएगी

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 9:01 PM (IST)
विधानसभा चुनावों के लिए संवेदनशील जगहों की पहचान की जाएगी
कपूरथला। भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विधानसभा चुनावों के लिए संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान नहीं की जाएगी। यह जानकारी डीसी जसकिरण सिंह व एसएसपी राजिंदर सिंह ने बुधवार को स्थानीय योजना भवन में वलनरबिल्टी मैपिंग संबंधी की गई विशेष बैठक को संबोधित करते हुए दी। डीसी ने बताया कि सबसे पहले ऐसे इलाकों, गांवों, वार्डों, झुगी-झोपडिय़ों आदि की पहचान की जाएगी जो कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जिला कपूरथला के समूह डीएसपी व सभी विधानसभा चुनाव हलकों के रिर्टनिंग अधिकारियों की ओर से आपस में तालमेल कर विधानसभा हलके में नियुक्त सैक्टर अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के सैक्टर अधिकारी लगाए गए है जोकि अपने सैक्टर में पड़ते 10 से 12 पोलिंग स्टेशनों के साथ संबंधित संवेदनशील जगहों संबंधी रिपोर्ट तैयार करेंगे। सैक्टर अधिकारी व पुलिस सैक्टर अधिकारी की ओर से उन्हें अलाट किए गए एरिया से संबंधित इलाकों, क्षेत्रों व घरों का दौरा किया जाएगा। इसलिए उन्हें विभिन्न प्रोफार्मेें मुहैया करवाए गए है। उक्त इलाकों का दौरा करने उपरांत सैक्टर अधिकारियों की ओर से अनैक्सचर नं.2,3,4 में संवेदनशील जगहों संबंधी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और अनैक्सचर नंबर.5 में संवेदनशील जगहों संबंधी सर्टीफिकेट दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि संवेदनशील जगहों संबंधी रिर्टनिंग अधिकारियों की ओर से संबंधित सैक्टर अधिकारियों व डीएसपी से रिपोर्ट प्राप्त कर जिला चुनाव कार्यालय व एसएसपी कार्यालय में भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रिर्टनिंग अधिकारी सैक्टर अधिकारियों की ओर से प्राप्त अनैक्सचर नंबर.2,3,4,5 के आधार पर अनैक्सचर नंबर.6 पोलिंग बूथ वार तैयार कर जिला चुनाव कार्यालय में 3० सितंबर तक भेजना यकीनी बनाएंगे।
इसके अलावा एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से अनैक्सचर नंबर.7 तैयार कर जिला चुनाव कार्यालय कपूरथला में भेजा जाएगा और इस उपरांत सारी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब व भारतीय चुनाव कमिशन को भेजा जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.हरप्रीत सिंह काहलो, एसपी हैडक्वार्टर बहादुर सिंह, एसपी (आई) बलबीर सिंह भट्टी, एसडीएम फगवाड़ा बलबीर राज सिंह, एसडीएम सुल्तानपु लोधी डा.चारुमिता, एसडीएम भुलत्थ जसवीर सिंह, एसडीएम कपूरथला संजीव शर्मा, डीएसपी हैड क्वार्टर दलजीत सिंह ढिल्लो, डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल, डीएसपी सुल्तानपुर प्यारा सिंह, डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह के अलावा पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारीगण शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement