self-employed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैरी बैग प्रशिक्षण से मिलेगा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 6:24 PM (IST)
कैरी बैग प्रशिक्षण से मिलेगा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार
टोंक। नेहरू युवा केन्द्र टोंक द्वारा ग्राम लवादर में नेहरू नवयुवक मण्डल के सहयोग से चार माह का कैरी बैग प्रशिक्षण का शुभारम्भ स्थानीय सरपंच राम लाल बलाई ने फीता काट कर किया । सरपंच ने महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिये प्रशिक्षण अहम है इससे महिलाओं को स्वरोजगार से जुडने का मौका मिलेगा । इस अवसर पर केन्द्र के लेखाकार तुलसी राम मीना ने कहा कि महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बैेंक से लोन लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार खोल सकती है। कार्यक्रम में केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं प्रशिक्षण प्रभारी नितिल विजयवर्गीय ने कैरी बैग प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रामकरण गुर्जर ने किया । अन्त में नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने आये हुये सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया । यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement