Seeks reservation for economically backward classes - Dr. Arun Chaturvedi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्थिक पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का प्रयास - डॉ. अरुण चतुर्वेदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 7:22 PM (IST)
आर्थिक पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का प्रयास - डॉ. अरुण चतुर्वेदी
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आर्थिक पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के लिए सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। इसके लिए राज्य सरकार के जरिये प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी गुरुवार को यहां अम्बेडकर भवन के सभागार में आर्थिक पिछड़े वर्ग की गठित मंत्री उपमंडलीय समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आर्थिक पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए निजी संस्था द्वारा दिन में सर्वे कराने के लिए 7 दिन में टैण्डर जारी कर दिये जायेंगे तथा टैण्डर प्रक्रिया पूरी कर समयबद्ध कार्यक्रम के तहत आर्थिक पिछड़ेपन के आंकड़े तैयार कर गठित आयोग को देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरक्षण के अलावा राज्य सरकार द्वारा सवर्ण जाति के आर्थिक पिछड़ों के हितों का ध्यान रखते हुए कई योजनायें लागू कर, लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों की भांति मेडिकल व आई आई टी के लिए कोचिंग करने वाले बच्चों के लिए 100 छात्रों के लिए कोटा एवं 100 छात्राें के लिए जयपुर छात्रावास शुरू किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आर्थिक पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए राज्य में 40.65 करोड़ की लागत के 18 छात्रावास स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत छात्रावासों का निर्माण होने तक इन्हें किराये के भवन में चलाने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए मंत्री उपमंडलीय समिति का गठन किया जा चुका है जो आयोग द्वारा की जा रही रिपोर्ट की समीक्षा करती रहेगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन, आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अनूप चन्द गोयल, अतिरिक्त निदेशक एम.पी.मीना, अतिरिक्त निदेशक डॉ. हरसहाय मीना, श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाड़ा, यशोवर्धन सिंह, सभापति देवस्थान व ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एस.डी शर्मा व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी, विप्रो फाउण्डेशन के अध्यक्ष मुकेश दाधीच, वैश्य आरक्षण मंच के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अनिल सारस्वत व प्रतिनिधि मुकेश मिश्रा, करणी सेना के स्टेट प्रेसीडेन्ट महिपाल सिंह मकराना, राजपूत करणी सेना के प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, व नारायण सिंह सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement