Seeking to eliminate even odd system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सम विषम प्रणाली को ख़त्म करने की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 5:13 PM (IST)
सम विषम प्रणाली को ख़त्म करने की मांग
जींद। पिछले कई दिनों से सम विषम प्रणाली को ख़त्म करने की मांग कर रहे ऑटो चालक अब अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे ऑटो चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। हरियाणा ऑटो चालक यूनियन के प्रधान विजय दलाल ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सम विषम प्रणाली को ख़त्म करने की मांग कर रहे थे और डीसी से भी मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का हल नहीं निकलने के बाद अब उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement